
श्रीमती मुर्मू ने वर्ष 1997 में भारतीय जनता पार्टी के साथ अपने राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी। ओडिशा के राइरांगपुर जिले की पार्षद बनीं और फिर भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष। वे दो बार राज्य विधानसभा में बतौर बीजेपी विधायक चुनी गयीं और राज्य सरकार में बतौर मंत्री भी कार्य किया। उन्हें ओडिशा विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था।
द्रौपदी मुर्मू का निजी जीवन संघर्ष और दुखों से भरा रहा लेकिन सार्वजनिक जीवन में वे अनगिनत ऊंचाइयां छूती रहीं। पति और दो-दो नौजवान पुत्रों को खोने के बावजूद वे समाजसेवा में डटी रहीं। झारखंड की पहली महिला राज्यपाल और किसी भी भारतीय प्रदेश की पहली जनजातीय महिला राज्यपाल बनकर उन्होनें कीर्तिमान स्थापित किया। द्रौपदी मुर्मू के परिवार में उनकी पुत्री इतिश्री मुर्मू (बैंक कर्मचारी) और दामाद गणेश हेम्ब्रम हैं जोकि एक रग्बी खिलाड़ी हैं।
रोचक तथ्य
द्रौपदी मुर्मू झारखंड राज्य के राज्यपाल का पद संभालने वाली पहली महिला हैं ।
वे किसी भी भारतीय राज्य की पूर्णकालिक राज्यपाल बनने वाली पहली जनजातीय महिला भी हैं।
अगर वो जीत गईं, तो भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनेंगी।
जीतने के बाद सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज होगा।
राजनीतिक घटनाक्रम
2015
द्रौपदी मुर्मू को झारखंड राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
2009
वे राइरांगपुर से भाजपा के टिकट पर दुबारा विधायक निर्वाचित हुईं।
2006
श्रीमती मुर्मू भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष बनीं।
2002
द्रौपदी मुर्मू को ओडिशा सरकार में मत्स्य एवं पशुपालन विभाग में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया।
2000
राइरांगपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुनी गयीं और नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली तत्कालीन बीजद-भाजपा सरकार में स्वतंत्र प्रभार की राज्य मंत्री भी नियुक्त हुईं।
पूर्व इतिहास
1994
अरबिंदो इन्टीग्राल एजुकेशन सेंटर राइरांगपुर ओडिशा में बतौर शिक्षक कार्य करना शुरू किया।
1983
ओडिशा सरकार के अधीन सिंचाई विभाग में बतौर कनिष्ठ लिपिक कार्य करना आरंभ किया।
1979
द्रौपदी मुर्मू ने रमा देवी महिला विश्वविद्यालय ओडिशा से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
उपलब्धियां
द्रौपदी मुर्मू को वर्ष 2007 में ओडिशा विधान सभा द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में नीलकंठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
शुद्ध संपत्ति
₹4.8 LAKHS
सम्पत्ति
₹9.45 LAKHS
अन्य राजनेता
कनक वर्धन सिंह देव
कनक वर्धन सिंह देव
धर्मेंद्र प्रधान
धर्मेंद्र प्रधान
संबित पात्रा
संबित पात्रा
जुएल ओराम
जुएल ओराम
वीडियो
..
द्रौपदी मुर्मू झारखंड राज्य के राज्यपाल का पद संभालने वाली पहली महिला हैं ।
वे किसी भी भारतीय राज्य की पूर्णकालिक राज्यपाल बनने वाली पहली जनजातीय महिला भी हैं।
अगर वो जीत गईं, तो भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनेंगी।
जीतने के बाद सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज होगा।

You must be logged in to post a comment.